Hindi News / news / अनंत सिंह की कोर्ट में आज होगी पेशी, पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ले...

अनंत सिंह की कोर्ट में आज होगी पेशी, पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाया जाएगा

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 16, 2019, 12:29:03 PM

अनंत सिंह की कोर्ट में आज होगी पेशी, पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाया जाएगा

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी होगी। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी एमएलए कोर्ट ले जाया जाएगा। एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी किया था और अब एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी होनी है। कोर्ट में पेशी के लिए अनंत सिंह को बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया जाएगा। उधर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में विधायक अनंत सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस एक बार फिर से उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। पटना से राजन की रिपोर्ट