ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

अनंत-राधिका की शाही शादी में परिवार संग शामिल हुए लालू प्रसाद, सामने आईं सुंदर तस्वीरें

PATNA: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत-अंबानी की शाही शादी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के फो

अनंत-राधिका की शाही शादी में परिवार संग शामिल हुए लालू प्रसाद, सामने आईं सुंदर तस्वीरें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत-अंबानी की शाही शादी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के फोटो और वीडियो की बाढ़ जैसी आ गई है। इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद और उनके परिवार की तस्वीरें भी सामने आई हैं।


दरअसल, बीते 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की शादी समन्न हो गई। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंचे थे। लालू के साथ शाही शादी में शामिल होने के लिए पटना से लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, तेजस्वी की पत्नी राजश्री, मीसा भारती की बेटी और तेजप्रताप यादव समेत परिवार के अन्य लोग 12 जुलाई को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।


शाही शादी में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का स्वागत मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी ने किया था। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे सामने आई है। एक तस्वीर में लालू प्रसाद व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पीछे उनके परिवार के लोग बाराती की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लालू परिवार की तरफ से इस तस्वीर को छिपाने की कोशिश तो की गई लेकिन एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कमेंट किया है।


बता दें कि लालू और तेजस्वी यादव के साथ साथ उनके परिवार के लोग लगातार यह कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेंच दिया है। लालू फैमिली पानी पी-पीकर अडानी और अंबानी का नाम लेकर पीएम मोदी को कोसती तो है लेकिन शाही शादी में शामिल होने का मौका भी हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी। लालू और तेजस्वी हर दिन सोशल मीडिया पर डबल इंजन सरकार के खिलाफ हमले बोलते हैं लेकिन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी वाला न तो उन्होंने फोटो शेयर किया है और ना ही कोई वीडियो ही साझा किया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता