ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

अमित शाह बोले-Wi-Fi ढूंढते बैटरी हो गई खत्म, Wi-Fi के साथ बैटरी चार्जिंग भी है फ्री-केजरीवाल

DELHI: आगामी 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसे लेकर सभी पार्टियों के बीच वार-पलटवार का दौरा जारी है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के ल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: आगामी 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसे लेकर सभी पार्टियों के बीच वार-पलटवार का दौरा जारी है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है. चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. 


दिल्ली के नांगलोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर जनता से किए गये वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि ‘केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi कर दूंगा. मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई, मगर Wi-Fi नहीं मिला.’ लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ये भी कहा कि, ‘जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए. 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो.’ 


अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, सर, हमने फ्री Wi-Fi के साथ साथ फ्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री है.’ वहीं सीसीटीवी वाले बयान पर भी जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि, ‘मुझे खुशी है आपको कुछ सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए. कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा. थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं. मुझे बेहद खुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली है इसलिए बीजेपी को CCTV, स्कूल और कच्ची कॉलोनियों पर वोट मांगने पड़ रहे हैं.’


टैग्स