ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

अमित शाह के बयान पर जगदानंद का पलटवार, कहा-आपने तो भारत माता की आत्मा में छुरा घोंपा

PATNA: अपने दो दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश

अमित शाह के बयान पर जगदानंद का पलटवार, कहा-आपने तो भारत माता की आत्मा में छुरा घोंपा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपने दो दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान लालू राज और जंगलराज की चर्चा की वहीं नीतीश कुमार के छुरा घोंपने की भी बात कही। अमित शाह के इस बयान पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीठ में छुरा नहीं घोंपा बीजेपी ने भारत माता की आत्मा में छुरा घोंपा है। बीजेपी को जरा भी शर्म नहीं आती।


पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कई ऐसे लोग हैं जिन्हें नीतीश धोखा दिया है। जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव, रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी जैसे लोगों को भी नीतीश ने नहीं छोड़ा। अब बीजेपी को धोखा देकर लालू के गोद में जाकर बैठ गये हैं। अमित शाह ने लालू को चेताते हुए कहा कि आप भी याद रखिएगा लालू जी कल के डेट में कहीं आपको भी छोड़कर नीतीश कुमार कांग्रेस का दामन ना थाम लें।       


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर सियासत तेज हो गयी है। अमित शाह के बयान पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही है। तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब राजद नेता जगदानंद यादव की प्रतिक्रिया आई है। जगदानंद ने अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि आप लोगों ने तो भारत माता की पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। 


जगदानंद ने कहा कि आप तो गोडसे को मानने वाले और गांधी की हत्या करने वाले लोग हैं। बीजेपी गांधी के विचारों की हत्या करना चाहती है। हम यह कतई नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति से भारत सरकार को खरीदने वाले मुकेश अंबानी और अडानी की दौलत में वह ताकत नहीं है जो बिहार की जनता को खरीद सके।