ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

चीन पर भड़का अमेरिका, अपने यहां आने वाली सभी उड़ानों को रोका

DESK : चीन और अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर चीन पर भड़का अमेरिका लगातार उसे आंख दिखा रहा है। अमेरिका ने अब एक और सख्ती बरतते हुए चीन स

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : चीन और अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर चीन पर भड़का अमेरिका लगातार उसे आंख दिखा रहा है। अमेरिका ने अब एक और सख्ती बरतते हुए चीन से आने वाली सभी विमानों पर रोक लगा दी है। चीनी विमानों की अमेरिका में एंट्री अब नहीं होगी। 


ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चीन के सभी विमानों की एंट्री पर पाबंदी लगाई है। यह रोक आगामी 16 जून तक लागू रहेगी। अमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। अमेरिका का कहना है कि उसे यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच फ्लाइट को लेकर समझौते का पालन नहीं करने का आरोप अमेरिका ने लगाया है। अमेरिका ने कहा है कि चीन लगातार हमारे देश के अंदर तबाही मचा रहा है और इस वजह से दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आई है। 


आपको बता दें कि अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों के विमान फाइव वन पॉलिसी के बावजूद चीन के लिए उड़ान नहीं भर रहे हैं। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है उसके मुताबिक अमेरिकी कंपनियों ने चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के पहले जी अपने उड़ाने निलंबित कर दी थी।

टैग्स