BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत
1st Bihar Published by: Updated Tue, 05 Oct 2021 05:14:53 PM IST
- फ़ोटो
BETTIAH: नरकटियागंज में एम्बुलेंस पर चुनाव प्रचार करने के मामला सामने आया है। जिसमें मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही बिना अनुमति के जुलूस निकालने और चुनाव प्रचार करने के एक अन्य मामले में महिला प्रत्याशी के विरुद्ध भी FIR दर्ज की गयी है। आचार संहिता उल्लंघन के इन दो मामलों के सामने आने के बाद इसे SDM ने गंभीरता से लिया और दोनों प्रत्याशियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पर एक मुखिया प्रत्याशी के एम्बुलेंस पर चुनाव प्रचार करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो नरकटियागंज के शिकारपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार राव का बताया जा रहा है। जिसमें निकाले गये जुलूस में एक प्राइवेट एम्बुलेंस को भी शामिल किया गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SDM धनंजय कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और मुखिया प्रत्याशी पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया। SDM ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए एक प्रत्याशी ने एम्बुलेंस का उपयोग किया जो गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। शिकारपुर थाने में मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
वही मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र राव ने बताया कि मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन जब यह पूछा गया कि एम्बुलेंस में चुनावी झंडा लगा हुआ था तो इस पर जीतेंद्र राव ने कहा कि किसी ने झंडा लगा दिया होगा। उन्हें नहीं मालूम की किसने झंडा लगाया है।
वही आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा मामला धुमनगर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी से जुड़ा है। मुन्नी देवी के पति पप्पू उपाध्याय ने बिना किसी अनुमति के जुलूस निकाला। जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। इस मामले में मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी के पति को नामजद बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में सेक्टर पदाधिकारियों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है।