ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

अंबेडकर जयंती आज : बाबा साहेब के बहाने दलितों को साधेंगे राजनीतिक दल

PATNA : राष्ट्र आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। अंबेडकर जयंती के मौके पर पटना में भी अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन

अंबेडकर जयंती आज : बाबा साहेब के बहाने दलितों को साधेंगे राजनीतिक दल
Editor
2 मिनट

PATNA : राष्ट्र आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। अंबेडकर जयंती के मौके पर पटना में भी अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कई राजनीतिक दलों ने राज्य स्तर पर आयोजन की रूपरेखा तय कर रखी है लेकिन सबका मकसद केवल एक नजर आता है। दलितों और समाज के पिछड़े वर्ग को साधने की कोशिश करते राजनीतिक दल आज जयंती का आयोजन करेंगे। 


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय समेत अन्य जगहों पर अंबेडकर जयंती से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड ने पंचायत स्तर पर अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। आरजेडी की तरफ से भी राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर आरजेडी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देगी। इसमें सभी सांसद, विधायक और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है। 


उधर अंबेडकर जयंती के मौके पर चाचा पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान भी आमने–सामने नजर आएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी चिराग पासवान की तरफ से आज पटना के बापू सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अंबेडकर जयंती समारोह में चिराग पासवान के साथ उनके पार्टी के तमाम नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं लोजपा पारस गुट की तरफ से अंबेडकर जयंती का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए राजधानी की सड़कों पर बड़े पैमाने पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा के मुताबिक अंबेडकर जयंती में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता आज पटना पहुंच रहे हैं।