ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा यद्द होने का आदेश वापस, 23 जून से होनी है यात्रा

DESK : कोरोना संकट के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द करने के अपने फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है. जिसके बाद अब इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा पर लगा ग्रहण टलता दिखाई दे रहा है. बता दें क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द करने के अपने फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है. जिसके बाद अब इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा पर लगा ग्रहण टलता दिखाई दे रहा है. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के एलजी और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया था. बताया गया था कि कोरोना संकट को देखते हुए यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया है.  इस बाबत कहा गया था कि  कश्मीर घाटी में जहां-जहां से होकर अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु गुजरते हैं वहां 77 कोरोना रेड जोन हैं. जिसके कारण लंगरों की स्थापना, मेडिकल सुविधाएं, कैंप लगाना, सामानों की आवाजाही, रास्ते पर पड़े बर्फ को  फिलहाल हटाना संभव नहीं है. जिसके बाद 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था. 

जिसके बाद अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है. यानि कि यात्रा पहले से तय समय के अनुसार 23 जून से शुरू होगी.  बोर्ड ने यह भी तय किया है कि बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा और समापन पूजा पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ की जाएगी. वहीं इस बार  बोर्ड बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन करवाने की जुगत में भी लगा है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो इस बार देश- दुनिका के लोग घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं.