ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

एलोवेरा स्किन के लिए है वरदान, कील-मुंहासों से दिलाता है छुटकारा

DESK: ये बात तो जग जाहिर है कि एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें एलोवेरा स्किन के साथ साथ आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। एलोवेरा के जूस को पीने से गै

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DESK: ये बात तो जग जाहिर है कि एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें एलोवेरा स्किन के साथ साथ आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। एलोवेरा के जूस को पीने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। तो आइये आपको हम आज एलोवेरा के कई ऐसे गुणों के बारे में बतायेंगे।

अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे रेग्युलर इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह एक बेस्ट और नेचुरल एंटी-एजिंग प्रोडक्ट है।वहीं एलोवेरा बहुत अच्छा क्लींजर भी है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है, वरना आप एलोवेरा की एक स्ट‍िक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है।  इसकी ये खूबी कील-मुंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है। जब बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुंहासों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी।एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है। किसी भी स्क‍िन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो।