Hindi News / news / एल्केम ग्रुप के चेयरमैन का निधन, नहीं रहे संप्रदा बाबू के भतीजे धनंजय...

एल्केम ग्रुप के चेयरमैन का निधन, नहीं रहे संप्रदा बाबू के भतीजे धनंजय सिंह

1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2021, 11:23:28 AM

एल्केम ग्रुप के चेयरमैन का निधन, नहीं रहे संप्रदा बाबू के भतीजे धनंजय सिंह

- फ़ोटो

PATNA : कारोबारी दुनिया से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. एक दुखद खबर के मुताबिक देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी एल्केम ग्रुप के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह का निधन हो गया है. धनंजय कुमार सिंह संप्रदा बाबू के भतीजे थे. संप्रदा बाबू ने एल्केम ग्रुप की स्थापना की थी. बीते साल ही उनका निधन हुआ था और अब उनके भतीजे धनंजय कुमार सिंह के निधन की दुखद खबर सामने आई है. 


धनंजय कुमार सिंह (File Photo)



55 साल के धनंजय कुमार सिंह एल्केम ग्रुप के चेयरमैन थे. वह कई बीमारियों से पीड़ित थे. उनका इलाज लगातार चल रहा था. आज सुबह उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली. संप्रदा बाबू के भाई बासुदेव सिंह के बेटे धनंजय सिंह ने कंपनी में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. परिवार के मृदुभाषी सदस्य के तौर पर उनकी पहचान थी. उनके निधन से ना केवल एल्केम ग्रुप बल्कि संप्रदा बाबू का परिवार भी मर्हमाहत है.