1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 2:23:03 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुडी हुई आ रही है. AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी हो रही है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना पुलिस मोकामा विधायक को MP-MLA कोर्ट लेकर पहुंची है. ऐसीजीएम अपर न्यायाधीश राजीव नयन की कोर्ट में पेशी हो रही है.
बृहस्पतिवार को अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी के लिए पटना लाया गया था. बृहस्पतिवार को भी विधायक MP-MLA कोर्ट में पेश हुए थे. बता दें कि अनंत सिंह को भागलपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है. बता दें कि बाहुबली विधायक के पैतृक घर से AK-47 और हैंड ग्रेनेड पुलिस ने बरामद किया था. इसी मामले में न्यायाधीश राजीव नयन सुनवाई कर रहे हैं.
बृहस्पतिवार को भी अनंत सिंह ने कहा था कि सरकार साजिश के तहत उन्हें फंसा रही है. उन्होंने कई नेताओं का नाम लेते हुए कहा था कि कई लोग इस साजिश में शामिल हैं. अनंत सिंह बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे.