1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Feb 20, 2021, 7:21:52 PM
- फ़ोटो
PURNEA:- जिले के चूनापुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान एयरफोर्स कर्मी जसविंदर सिंह के रूप में हुई जो मिलिट्री इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में तैनात थे।
मृतक जसविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। जिसने आज गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। एयरफोर्स की तरफ से इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि एयरफोर्स के अधिकारी ने भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखे।