1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 03, 2019, 8:23:17 AM
- फ़ोटो
GAYA : बोधगया आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को एयर इंडिया ने बड़ा झटका दिया है। एयर इंडिया गया दिल्ली के बीच विमान सेवा बंद करने जा रही है। गया-दिल्ली की फ्लाइट 4 जुलाई यानी गुरुवार से बंद हो जाएगी। आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट गया एयरपोर्ट से दोपहर 2:20 पर उड़ान भरती थी जिसे अब बंद कर करने का फैसला किया गया है। एयर इंडिया ने इस उड़ान को बंद करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 महीने तक दिल्ली गया के बीच एयर इंडिया की विमान सेवा बंद रहेगी।