ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले राहुल गांधी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

DELHI: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का हाल जानने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रा

AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले राहुल गांधी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का हाल जानने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 


मनमोहन सिंह बुखार से पीड़ित हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद कल ही उन्हें एम्स में एडमिट किया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 


पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 


वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मनमोहन सिंह से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया। मांडविया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मांडविया ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 


डॉक्टरों की माने तो 89 वर्षीय मनमोहन सिंह को सोमवार को बुखार आया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था। डॉ. नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में उनका इलाज जारी हैं। 








टैग्स