Hindi News / news / बेतिया गैंगरेप केस : जुलाई 2018 में ही परिवार को सौंप दी गई...

बेतिया गैंगरेप केस : जुलाई 2018 में ही परिवार को सौंप दी गई थी पीड़िता, एडीजी हेडक्वार्टर ने पुलिस की कार्रवाई का दिया ब्यौरा

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 17, 2019, 7:04:12 PM

बेतिया गैंगरेप केस : जुलाई 2018 में ही परिवार को सौंप दी गई थी पीड़िता, एडीजी हेडक्वार्टर ने पुलिस की कार्रवाई का दिया ब्यौरा

- फ़ोटो

PATNA : बेतिया गैंगरेप केस को लेकर एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार ने पुलिस की तरफ से अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया है। एडीजी हेडक्वार्टर ने कहा है कि इस मामले मैं अब तक चार मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर एक अन्य पांचवें अभियुक्त का नाम सामने आया है। पुलिस अब इस पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एडीजी मुख्यालय ने कहा है कि इस पूरे मामले की फॉरेंसिक टीम के जरिए भी जांच कराई जा रही है हालांकि एडीजी जितेंद्र कुमार ने यह साफ कर दिया है कि गैंगरेप की पीड़िता सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छोड़ी गई मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की लड़कियों में शामिल नहीं थी। एडीजी हेडक्वार्टर ने कहा है कि पीड़िता को जुलाई 2018 में ही उसके परिवार को सौंप दिया गया था। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। एडीजी हेडक्वार्टर में जो एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है उसके मुताबिक पीड़िता और आरोपी पक्ष पहले से परिचित हैं लिहाजा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट