ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप, शक्ति कपूर के हैं बेटे

DESK : ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से जुड़ा है। सिद्धांत

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप, शक्ति कपूर के हैं बेटे
First Bihar
3 मिनट

DESK : ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से जुड़ा है। सिद्धांत कपूर भी फिल्मी स्टार हैं और उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। श्रद्धा कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स को लेकर जो शिकंजा कसा है उसमें बॉलीवुड हस्तियां भी रडार में आ गई हैं। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है।


रविवार की रात बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में पुलिस ने छापेमारी की थी। होटल में एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी हो रही थी। पार्टी में शामिल 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे जिनमें से 5 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सिद्धांत कपूर भी उन 5 लोगों में शामिल हैं जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के मुताबिक के सिद्धांत समेत उन सभी 5 लोगों को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने रात के 12 बजे फाइव स्टार होटल में छापेमारी की थी, जहां ड्रग्स पार्टी चल रही थी। उलसूर पुलिस ने रात के 12 बजे जब रेड मारी तो 50 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं इस पार्टी में मौजूद थे। इन सभी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया था। सिद्धांत कपूर के पकड़े जाने को लेकर अब तक उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सिद्धांत ने अपनी बहन श्रद्धा के साथ भी फिल्म में काम किया है। वह फिल्मों के अलावे वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में सिद्धांत एक फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म नहीं चली थी।

टैग्स