ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

गैंग्स ऑफ वासेपुर' एक्टर की भतीजी से चलती ट्रेन में छेड़खानी, दारू पीकर 4 लड़कों ने की बदसलूकी

BENGALURU: बॉलीवुड एक्टर की भतीजी के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हुई है. फिल्म एक्टर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ बदसलूकी हुई है. फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BENGALURU: बॉलीवुड एक्टर की भतीजी के साथ चलती ट्रेन में छेड़खानी हुई है. फिल्म एक्टर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ बदसलूकी हुई है. फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में रामाधीर सिंह का रोल प्ले कर चुके तिग्मांशु ने ट्वीट करके घटना की जानकारी दी है. तिग्मांशु ने बताया कि बेंगलुरू में चलती ट्रेन में उनकी भतीजी से कुछ शराबी लड़कों ने बदसलूकी की. 


तिग्मांशु ने ट्वीट करके लिखा कि, 'मेरी भतीजी उदयन एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रही है. ट्रेन में शराब पीकर 4 लड़के उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. किसी भी हेल्पलाइन नंबर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. वह डरी हुई है. क्या कोई मदद कर सकता है?' एक घंटे बाद तिग्मांशु धूलिया ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, 'आप सभी का शुक्रिया. मैं बहुत आभारी हूं कि कोई भी हेल्पलाइन नंबर नंबर काम नहीं कर रहा था लेकिन जैसा कि भारत में होता है- जुगाड़ किया और पुलिस आई. अब मेरी भतीजी सुरक्षित है. एक बार फिर से आप सभी का शुक्रिया.'


वहीं तीसरे ट्वीट में उन्होंने पुलिस को शुक्रिया करते हुए लिखा कि, 'तुरंत जवाब देने के लिए मैं पुलिस और संबंधित विभागों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि हेल्पलाइन नंबर किसी काम के नहीं निकले. आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया.'