ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक्टर सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, ऑफिस से घर तक चल रही छानबीन

DESK : कोरोना महामारी के दौर में लोगों के लिए फरिश्ता बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी की गई है. इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रह

एक्टर सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, ऑफिस से घर तक चल रही छानबीन
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना महामारी के दौर में लोगों के लिए फरिश्ता बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी की गई है. इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है. सोनू सूद के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड डाला है. खबर यह है कि इनकम टैक्स विभाग की कमाई को लेकर सर्वे कर रहा है. आयकर विभाग के कई बड़े अधिकारी इस वक्त सोनू सूद सूद के घर पर मौजूद हैं. 


सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम किस लिए पहुंची है. इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि उनकी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग की तरफ से यह रेड डाली गई है. सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौर में कई लोगों की मदद की थी. उनकी तरफ से बनाई गई हेल्पलाइन नंबर रिस्पांस टीम के जरिए देश के कोने-कोने में लोगों तक मदद पहुंचाई गई. 


कोरोना के दौरान सोनू सूद बेहद लोकप्रिय हुए बॉलीवुड में सोनू सूद का सिक्का भले ही नहीं चल पाया हो. लेकिन देश के अंदर एक मददगार के तौर पर सोनू सूद ने अपना सिक्का जमा लिया. जैसे ही खबर सामने आई कि सोनू सूद के दफ्तर और घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है, इस वक्त सबकी नजरें वहां टिक गई हैं.