ब्रेकिंग
पटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुख

तबलीगी जमातियों के अश्लील हरकत पर एक्शन में CM योगी, लगेगा रासुका, महिला स्वास्थ्यकर्मी नहीं करेंगी इलाज

DESK : गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में नर्सों के साथ अश्लील हरकत और बिना पैंट के घुमने के आरोपी जमातियों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है. सभी पर NSA की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : गाजियाबाद के  एमएमजी अस्पताल में नर्सों के साथ अश्लील हरकत और बिना पैंट के घुमने के आरोपी जमातियों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सख्त रुख अपना लिया है. सभी पर NSA की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है.

इसके साथ ही यह फैसला लिया गया है कि प्रदेश में जहां भी तबलीगी जमात के लोगों को कोरेंटाइन या आइसोलेशन में रखा गया है, वहां न तो महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी लगेगी, न ही किसी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती होगी.

जमातियों के इस हरकत के बाद एक्शन में आए सीएम ने कहा कि ये मानवता के दुश्मन हैं. न तो ये कानून को मान रहे हैं और न ही व्यवस्था को. इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया है, वह जघन्य अपराध है. इन पर रासुका लगाया जा रहा है. सरकार इन्हें किसी भी हालत में नहीं छोड़ेगी. 

बता दें कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अश्लील हरकत करने के बाद एमएमजी अस्पताल में भर्ती  पांचों जामातियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर एमएमजी अस्पताल से आरकेजीआईटी में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां सभी को अलग-अलग रखा गया है. पुलिस हिरासत में इन्हें क्वारंटाइन किया गया है.