Hindi News / news / फेसबुक पर युवक ने CM नीतीश को दी गाली, DM और SP को...

फेसबुक पर युवक ने CM नीतीश को दी गाली, DM और SP को भी नहीं बख्शा, पोस्ट वायरल

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 13, 2019, 1:38:46 PM

फेसबुक पर युवक ने CM नीतीश को दी गाली, DM और SP को भी नहीं बख्शा, पोस्ट वायरल

- फ़ोटो

DARBHANGA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक शख्स ने फेसबुक पर अभद्र टिपण्णी की. आरोपी युवक ने जिलाधिकारी और जिले के पुलिस कप्तान को भी नहीं बख्शा. पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया है. युवक की तलाश जारी है. मामला दरभंगा जिले का है. जहां सिंहवाड़ा थाने में एक फेसबुक यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. सीएम नीतीश कुमार, डीएम और एसपी के खिलाफ सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि बीते 11 सितंबर को सिंघवाड़ा थाना इलाके के रामपट्टी गांव के रहने वाले रामप्रीत शर्मा का बेटा महेश कुमार शर्मा मुख्यमंत्री और अधिकारियों को लेकर अभद्र टिपण्णी किया था. मामला सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महेश कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. डीएसपी ने आगे बताया कि महेश शर्मा की छवि पहले से भी ठीक नहीं रही है. उसके ऊपर पहले से दो-तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवक की तलाश जारी है.