Hindi News / news / अब नियमित शिक्षक भी जायेंगे हड़ताल पर, बिहार में शिक्षा व्यवस्था की टूटी...

अब नियमित शिक्षक भी जायेंगे हड़ताल पर, बिहार में शिक्षा व्यवस्था की टूटी रीढ़

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2020, 4:27:38 PM

अब नियमित शिक्षक भी जायेंगे हड़ताल पर, बिहार में शिक्षा व्यवस्था की टूटी रीढ़

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में पिछले 6 दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. वेतनमान की लड़ाई में अब माध्यमिक शिक्षक भी कूद गए हैं. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने 27 फ़रवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है. नियोजित शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से कोई भी पहल नहीं किया जा रहा है. 


नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन चाहिए. इसको लेकर वो हड़ताल पर हैं. बिहार में मैट्रिक का एग्जाम चल रहा है. एग्जाम से पहले ही बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने फैसला किया कि वो मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे. शिक्षकों के इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था ठप पड़ गई है.


नियमित शिक्षकों की अहम बैठक 24 फ़रवरी को होने वाली है. शिक्षक नेता आनंद कौशल ने बताया कि 27 फ़रवरी से माध्यमिक शिक्षक भी हड़ताल पर जायेंगे. उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ सरकार से झूठा वार्ता करने को तैयार नहीं है. इससे पहले शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक बता चुके हैं कि 17 फरवरी से 14 मार्च तक राज्य भर में शिक्षक संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी और 15 मार्च को शिक्षकों का नागरिक सम्मेलन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया जायेगा.