ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

अब JDU के अंदर से उठी मांग, नीतीश जी.. मुखिया और सरपंच की सुन लीजिए

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव पर मंडरा रहा संकट और इसके बीच पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने की मियाद नजदीक आ रही है. ऐसे में अब अन्य राजनीतिक दलों के स

अब JDU के अंदर से उठी मांग, नीतीश जी.. मुखिया और सरपंच की सुन लीजिए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव पर मंडरा रहा संकट और इसके बीच पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने की मियाद नजदीक आ रही है. ऐसे में अब अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से भी पंचायती राज प्रतिनिधियों के समर्थन में आवाज उठने लगी है. स्थानीय प्राधिकार से चुनकर आने वाले जेडीयू के विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अब यह मांग रखी है कि चुनाव टलने की स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल विस्तारित किया जाए.


मुंगेर और जमुई के इलाके से चुनकर आने वाले जेडीयू के विधान पार्षद संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. उन्होंने पंचायत चुनाव नहीं हो पाने की स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है. एमएलसी संजय प्रसाद ने पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के पीछे केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं को पंचायती राज संस्थाओं के जरिए जमीन पर उतारे जाने का हवाला दिया है. उधर मुजफ्फरपुर से स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से चुनकर आने वाले जेडीयू के ही विधान पार्षद दिनेश सिंह ने भी पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल विस्तारित किए जाने की मांग रखी है. 


विधान पार्षद दिनेश सिंह की पत्नी और लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल विस्तारित करने की मांग रखी है. आपको बता दें कि जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह और एलजेपी सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह ने लोजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. अपनी बेटी के समर्थन में दिनेश सिंह चुनाव मैनेजमेंट करते नजर आए थे. जिसके कारण उन्हें पार्टी में निलंबित किया था.


स्थानीय प्राधिकार से चुनकर आने वाले विधान पार्षदों ने एक सुर में सरकार से यह मांग रखी है कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल विस्तारित किया जाए.  पंचायत प्रतिनिधि इन विधान पार्षदों के वोटर होते हैं और अगर बिहार में समय पर पंचायत चुनाव नहीं हुए तो विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार से चुनकर आने वाले विधान पार्षदों के भविष्य पर भी संकट खड़ा होगा. चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि महामारी के कारण विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से होने वाले चुनाव समय पर नहीं हो पाएंगे. 

टैग्स