ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक

BEGUSARAI: बेगूसराय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया और पथराव भी कर दिया। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची औ

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया और पथराव भी कर दिया। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गर्मीण समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा बाबा स्थान की है। 



आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त है। बताया जाता है कि बरौनी थाना पुलिस को बदमाशों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर बरौनी थाना पुलिस दलबल के साथ पिपरा बाबा स्थान पहुंचा जहां पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। बदमाशों का पीछा करने के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया और पुलिस को घेर लिया। इस वजह से बदमाश भागने में सफल रहे। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया और पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के एक वाहन का शीशा भी टूट गया।



बाद में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और ग्रामीण सरयुग यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस दोनों  गिरफ्तार से पूछताछ कर रही है। लेकिन जिस तरीके से बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर फूट रहा है वह पुलिस के कार्यशैली के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कल सूचना मिली थी अवैध हथियार की, बरौनी थाने की  पुलिस वहां छापेमारी करने गई थी उसी क्रम में जो घर के व्यक्ति है उन्होंने पुलिस के कार्य में रुकावट डाली है उन पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता