ब्रेकिंग
पटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजा

आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष करेगी जनतांत्रिक विकास पार्टी, 27 नवंबर को धरना का आयोजन

PATNA : जनतांत्रिक विकास पार्टी ने बिहार में नीतीश सरकार पर आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है कि बीपीएस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जनतांत्रिक विकास पार्टी ने बिहार में नीतीश सरकार पर आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है कि बीपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं में आए रिजल्ट के बाद यह साफ हो गया है कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अनिल कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी। 

जनतांत्रिक विकास पार्टी की तरफ से राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 27 नवंबर को धरना दिया जाएगा। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मजबूती के साथ नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है कि बाबा साहेब के संविधान से समाज के पिछड़े लोगों को आरक्षण का कवच मिला था जिसे बिहार में लगातार खत्म किया जा रहा है। एक तरफ जहां पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों को आरक्षण से वंचित रखने की साजिश हो रही है, वहीं बिहार के मेधावी छात्रों की उपेक्षा कर बीपीएससी में राज्य के बाहर के छात्रों को तरजीह दी जा रही है जो सरासर गलत है। अनिल कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को आधार बनाते हुए आंदोलन खड़ा करेगी।