ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

आम बजट की तारीख आई सामने, जुलाई में इस दिन वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

DESK : केंद्रीय बजट 2024 को 22 जुलाई को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे 3 जुलाई को जारी होने की उम्मीद

आम बजट की तारीख आई सामने, जुलाई में इस दिन वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : केंद्रीय बजट 2024 को 22 जुलाई को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे 3 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले आम चुनाव को लेकर 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट लाया गया था और अब लोकसभा चुनावों के पूरा होने के बाद नई सरकार गठित हो चुकी है जो पूर्ण बजट की घोषणा करेगी। 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दफ्तर में कार्यभार संभाल लिया है और वो तेजी से वित्तीय योजनाओं और कार्यों के लिए जुट गई हैं। कल ही खबर आई थी कि आने वाली 22 जून को जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक होने वाली है जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करेंगी। इसके अलावा कल ही वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर ये बताया है कि जनरल प्राविडेंट फंड (GPF) में योगदान करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पहली तिमाही में 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके तहत वित्त वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल-30 जून के  बीच फंड्स पर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। 


18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर तीन जुलाई तक चलेगा। संसद सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और सदन के स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र, जबकि 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र होगा। हालांकि इस बात की खबर आ गई थी कि संसद के पहले सत्र में शायद आम बजट पेश नहीं होगा और इसके लिए अगले सत्र का इंतजार करना होगा।