ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

'हलवा रस्म' के साथ आज से शुरू होगी बजट की छपाई, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

DELHI: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये उनका दूसरा बजट होगा. उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई 2019

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये उनका दूसरा बजट होगा. उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई 2019 को पेश किया था. आम बजट 2020 के दस्तावेजों की छपाई हलवा रस्म के साथ आज से शुरू हो जाएगी. जिसकी मेजबानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी.


इस बार के बजट में निर्मला सीतारमण के सामने कई चुनौतियां हैं, क्योंकि अर्थव्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है. आम बजट इस साल ऐसे समय में पेश होगा, जब देश की आर्थिक विकास दर 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है. वहीं उपभोग और निवेश में कमी के कारण चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा, कर राजस्व और विनिवेश के लक्ष्य को पूरा करना नामुमकिन लग रहा है, जिससे आर्थिक हालात निराशाजनक है. 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नॉर्थ ब्लॉक में हलवा रस्म की मेजबानी करेंगी, जिसके साथ बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू होगा. आपको बता दें कि हलवा रस्म के दौरान लोहे के बड़े बर्तन में हलवा तैयार किया जाता है और वित्त मंत्री समेत वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को हलवा बांटा जाता है. इसके बाद नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जहां बजट की छपाई होती है, वहां अगले 10 दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी और इसमें शामिल मंत्रालय के कर्मचारी वहां कैद रहेंगे. जिसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री देश का आम बजट पेश करेंगी. 


टैग्स