ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

आज भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम पर लगेगी मुहर, भूपेंद्र यादव BJP नेताओं के साथ करेंगे बैठक

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. पार्टी के विस्तार के साथ-साथ संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. संगठन चुनाव को लेक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. पार्टी के विस्तार के साथ-साथ संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक आज पार्टी कार्यालय में होने वाली है. मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए  प्रदेश भाजपा के प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव पटना पहुंच चुके हैं. देर शाम उन्होंने प्रदेश कार्यालय में जिला स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.


प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पूरे राज्य में  बनने वाले पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण की प्रगति पर भी बातचीत की जाएगी. इससे पहले बीजेपी के बिहार प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल के साथ भी काफी देर तक बातचीत की. माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में चुनाव पदाधिकारियों से अंतिम स्तर की बातचीत हो सकती है. यानि कि फाइनल लिस्ट तैयार की जा सकती है. अब तक जिन जिलों और मंडल में अध्यक्ष का चयन हो चुका है. उस लिस्ट पर मुहर लगेगी. 


आगामी 22 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश काउंसिल की एक अहम बैठक होने वाली है. जिसमें डाॅ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी. इस कार्यक्रम से पहले पार्टी सभी 1095 मंडलों और 45 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का चयन कर लेने की तैयारी में जुटी हुई है. जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के चयन के बाद प्रदेश स्तर और जिला स्तर की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया जाएगा.


टैग्स