Hindi News / news / आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Updated Apr 26, 2021, 12:51:35 PM

आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गयी है। घटना खजांची हाट थाना के डोनर चौक की है। जहां एक साथ तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी इसमें झुलसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानीय लोग किसी तरह से आग पर काबू पानी की कोशिश कर रहे है। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति भी जलकर खाक हो गयी है।