ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

दिल्ली में कांग्रेस और राजद गठबंधन पर अगले 24 घंटे में हो जाय़ेगा फैसला, RJD बोली-अकेले भी चुनाव लड़ने को तैयार

DELHI: राजद ने कहा है कि दिल्ली में उसकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फैसला अगले 24 घंटे में हो जायेगा. वैसे अगर कांग्रेस नहीं भी मानी तो राजद अकेले चुनाव लड़ने को तैया

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI: राजद ने कहा है कि दिल्ली में उसकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फैसला अगले 24 घंटे में हो जायेगा. वैसे अगर कांग्रेस नहीं भी मानी तो राजद अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है. दिल्ली चुनाव में राजद के प्रभारी मनोज झा ने ये दावा किया है.


कांग्रेस से 7 सीटें मांग रही है RJD

दिल्ली चुनाव को लेकर राजद के प्रभारी बनाये गये सांसद मनोज झा ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस से तालमेल में 7 सीटों पर दावेदारी की है. लेकिन अगर समझौता होता है तो राजद 1-2 सीटें कम करने को भी तैयार है. कांग्रेस अगर राजद को 5-6 सीटें भी देती है तो दोनों पार्टियों के बीच तालमेल हो जायेगा. मनोज झा ने उम्मीद जतायी कि अगले 24 घंटे में दोनों पार्टियों के बीच समझौते पर आखिरी फैसला हो जायेगा.


अकेले भी चुनाव लड़ने को तैयार है राजद

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारियों का दवाब था कि पूर्वांचल की पार्टी को यहां चुनाव लड़ना चाहिये. ताकि दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के हितों की रक्षा हो सके. लोगों का रूख देख कर ही राजद ने यहां चुनाव लड़ने का फैसला लिया और कांग्रेस के साथ बातचीत शुरू की. कांग्रेस-राजद का संबंध काफी पुराना रहा है. इसलिए राजद को उम्मीद है कि दोनों पार्टियों के बीच तालमेल हो जायेगा. मनोज झा ने कहा कि अब तक दोनों पार्टियों के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही है. वैसे अगर समझौता नहीं भी होता है तो भी राजद चुनाव लड़ने को तैयार है.


गौरतलब है कि दिल्ली में बिहारी वोटरों की तादाद 20 से 25 फीसदी के बीच है. लिहाजा बिहार की हर पार्टी की  नजर दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर है. जदयू को उम्मीद है कि भाजपा उसे कुछ सीटें देगी. लेकिन समझौता नहीं भी हुआ तो नीतीश कुमार की पार्टी वहां चुनाव लड़ेगी. लोजपा से लेकर हम जैसी पार्टियां भी दिल्ली में उम्मीदवार देने का एलान कर चुकी है. 


टैग्स