ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

बेगूसराय में मनचले ने लड़की के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ताजा मामला सामने आया है बेगूसराय जिले से जहां मनचले द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. लड़

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ताजा मामला सामने आया है बेगूसराय जिले से जहां मनचले द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. लड़की द्वारा विरोध करने पर मनचले ने लोहे की रॉड से पीटकर उसे अधमरा कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के बलिया थाना इलाके के लखमीनिया गांव की है. जहां कॉलेज जा रही एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद फराव नाम का आरोपी लड़का अपने ग्रुप के साथ रोज उसकी छेड़खानी करता था. लड़की इसका विरोध करती थी. जब लड़की अपने भाई के साथ कल उसके घर वालों से इसकी शिकायत पहुंची तो मनचला मोहम्मद फराव वहां आ धमका. फिर उसके घर की महिलाओं और उसने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से भाई-बहन की पिटाई कर दी. उनलोगों ने लड़की को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी लकड़ी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से लड़की का पूरा परिवार डरा हुआ है. दबंग मनचला अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. लड़की के भाई ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. आरोपी की तलाश जारी है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता