78 साल की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बोलीं..देश को राहुल की जरूरत

1st Bihar Published by: Updated Mon, 04 Apr 2022 04:02:14 PM IST

78 साल की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बोलीं..देश को राहुल की जरूरत

- फ़ोटो

DESK: देहरादून की वृद्ध महिला पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति को कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया। राहुल गांधी को दिए गये संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल हैं। 


पुष्पा ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश करते हुए मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम किया। पुष्पा कहती है कि राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उसने यह फैसला लिया है। बुजुर्ग महिला ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यह वसीयतनामा सौंपा है। 


पुष्पा मुंजियाल का कहना था कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए कुर्बानी दी है। राहुल गांधी के विचारों से वह काफी प्रभावित हैं इसलिए अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। पुष्पा ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया।