1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 08, 2019, 3:19:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां एक बार फिर से बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि STET का आयोजन किया जाएगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार में 7 नवंबर 2019 को STET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. शारीरिक शिक्षा ,स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक की परीक्षा 7 नवंबर 2019 को ली जाएगी. STET परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्ती 9 सितंबर से 18 सितंबर तक बोर्ड के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. STET परीक्षा में 150 अंको का प्रश्न होगा, जिसमें से 100 अंक विषय से आधारित होंगे और 50 अंक कला और खेलकूद से पूछे जाएंगे. पटना से राजन की रिपोर्ट