Hindi News / news / आने वाला है 63वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट, इंटरव्यू प्रक्रिया हुई पूरी

आने वाला है 63वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट, इंटरव्यू प्रक्रिया हुई पूरी

1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 16, 2019, 7:55:11 AM

आने वाला है 63वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट, इंटरव्यू प्रक्रिया हुई पूरी

- फ़ोटो

PATNA : 63 वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रविवार को इंटरव्यू का शेड्यूल खत्म होने के बाद अब सबको 63वीं बीपीएससी परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि 10 दिनों के अंदर 63वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 63वीं बीपीएससी में कुल 355 पदों के लिए 924 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया है। आपको बता दें कि 65वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 15 अक्टूबर को होनी है जिसमें चार लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीपीएससी ने इसके लिए 35 जिलों में कुल 528 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 63 वीं बीपीएससी में जहां कुल 355 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया हुई वहीं 65वीं बीपीएससी में यह बढ़कर 434 हो गई है।