1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated May 22, 2022, 3:12:52 PM
- फ़ोटो
PURNEA: पूर्णिया में 6 थानेदार का तबादला किया गया है। इनमें से कई थानों में पद खाली थे। रिक्त पड़े पदों को भरने क काम पुलिस कप्तान दयाशंकर ने किया और थानेदार को जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि लाइन हाज़िर हुए दो थानाध्यक्ष के बाद से सदर थाना और जलालगढ़ थाने में थानाध्यक्ष का पद खाली था। खाली पदों को भरने के लिए पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने निर्देश जारी किये।
पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक दयाशंकर ने तबादले की लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष (पु.अ.नि.) संजय कुमार सिंह को सदर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही मुफ्फसिल थाने की कमान संतोष कुमार झा को दी गयी है जो पहले श्रीनगर ओपी के प्रभारी थे।
इसके अलावा श्रीनगर ओपी का प्रभार सदर थाना के अनुसंधान इकाई के कुंदन कुमार को दी गयी। के.हाट अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पूर्णिमा कुमारी को अकबरपुर ओपी की कमान मिली है। जबकि वकील प्रसाद शर्मा को सेशन हाजत कोर्ट से निकालकर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन सदर थाना अध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर तथा जलाजगढ़ थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा पर कार्यवाही करते हुए एसपी ने लाइन हाज़िर कर दिया था। इसके बाद अब इन 6 थानेदारों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
