ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

5 घंटे से AC बंद रहने से गुस्साएं यात्रियों ने ट्रेन में किया हंगामा, नशे में धुत टेक्निशियन को किया पुलिस के हवाले

DESK: दिल्ली से दरभंगा आ रही हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने शनिवार को जमकर हंगामा मचाया। यात्रा शुरू होने से पांच घंटे तक एसी बंद रहा जिससे गुस्सा गये। यात्रियों ने ट्रेन से

5 घंटे से AC बंद रहने से गुस्साएं यात्रियों ने ट्रेन में किया हंगामा, नशे में धुत टेक्निशियन को किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल्ली से दरभंगा आ रही हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने शनिवार को जमकर हंगामा मचाया। यात्रा शुरू होने से पांच घंटे तक एसी बंद रहा जिससे गुस्सा गये। यात्रियों ने ट्रेन से शराब के नशे में  धुत टेक्निशियन को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


यात्रियों के हंगामे को देखते हुए हमसफर ट्रेन को टूल्ला स्टेशन पर रोका गया। हंगामा मचा रहे यात्रियों का कहना था कि कई घंटे से एसी बंद है और ट्रेन का टेक्निशियन शराब के नशे में पड़ा हुआ है। एसी को चालू करने वाला तक कोई नहीं है। यात्रियों ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे दिल्ली से खुली थी लोगों को लगा कि अब एसी चालू किया जाएगा। 


लोग इंतजार करते रहे लेकिन एसी को चालू करने के लिए कोई नहीं आया। भीषण गर्मी और बंद शीशे के कारण लोगों को घुटन होने लगी तब यात्रियों ने टेक्निशियन के बारे में पता लगाने की कोशिश की तब देखा कि वह शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ है। टेक्निशियन को नशे में धुत देख यात्री भी हैरान रह गये।


फिर क्या था धीरे-धीरे यह बात अन्य यात्रियों को मालूम हुआ और लोग ट्रेन में ही हंगामा मचाने लगे। ट्रेन जैसे ही टूल्ला स्टेशन पहुंची यात्रियों ने शराबी टेक्निशियन को जीआरपी के हवाले किया और एसी चालू कराए की मांग करने लगे। लोगों के हंगामे के बाद हमसफर एक्सप्रेस के एसी को चालू किया गया जिसके लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद ट्रेन को दरभंगा के लिए रवाना किया गया।

टैग्स