ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

5 दिनों बाद कुएं से मिला अपहृत युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: 5 दिनों से गायब युवक का शव कुएं से मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल में आग की तरह फैली इस खबर से घटनास्थल पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। दरअसल अचानक यु

5 दिनों बाद कुएं से मिला अपहृत युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Santosh Singh
2 मिनट


NALANDA: 5 दिनों से गायब युवक का शव कुएं से मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल में आग की तरह फैली इस खबर से घटनास्थल पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। दरअसल अचानक युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेवी पर पहुंची पुलिस ने पचेतन गांव स्थित कुएं से शव को बरामद किया। डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

5 दिनों बाद कुएं से मिला अपहृत युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव से अपहृत युवक का शव 5 दिन बाद पचेतन गांव के एक कुएं से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि बीते 6 मार्च को 25 वर्षीय मधु यादव को पड़ोस के ही एक युवक ने भोज पर बुलाया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका तब परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताते हुए परिजनों 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेही पर शव को कुएं से बरामद किया गया। कुएं से शव मिलने से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। सोयवा पुल के पास मुख्य सड़क को जाम कर घंटों बवाल काटा तो वही आक्रोशित लोगों ने इसे लेकर अस्थावां थाने का भी घेराव कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता