ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

40 साल की उम्र में भी शादी न होने से परेशान बिहार के एक व्यक्ति ने मचा दिया दिल्ली में हड़कंप, घंटो हलकान रही पुलिस

DELHI : बिहार के मधुबनी के एक व्यक्ति ने दिल्ली में हड़कंप मचा दिया. उसने दिल्ली पुलिस को फोन कर कह दिया कि इंडिया गेट पर बम फटने वाला है. पूरी पुलिस परेशान हो गयी. चप्पे की त

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

DELHI : बिहार के मधुबनी के एक व्यक्ति ने दिल्ली में हड़कंप मचा दिया. उसने दिल्ली पुलिस को फोन कर कह दिया कि इंडिया गेट पर बम फटने वाला है. पूरी पुलिस परेशान हो गयी. चप्पे की तलाशी ली गयी लेकिन कुछ नहीं निकला. अब पता चल रहा है कि पुलिस में हड़कंप मचाने वाला व्यक्ति शादी न होने से  परेशान था. लिहाजा उसने अपना फ्रस्टेशन पुलिस पर ही निकाल दिया.


पुलिस को दी गलत सूचना
दिल्ली पुलिस के DCP डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि कल दोपहर बाद एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर खबर दिया कि इंडिया गेट पर 5 मिनट में बम फटने वाला है. खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. कुछ ही मिनटों के भीतर दिल्ली पुलिस के एसीपी, एसएचओ, इमरजेंसी ऑफिसर और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंच गयी. बम की सूचना मिली थी लिहाजा कंट्रोल रूम, बम निरोधक दस्ता, वाटर बॉजर और फायर टेंडर को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने उस पूरे इलाके में चप्पा चप्पा छान मारा फिर पता चला कि गलत सूचना देकर परेशान किया गया था.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शादी न होने के कारण मानसिक तनाव का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने ये हरकत की थी. फर्जी खबर देने वाले व्यक्ति की पहचान राकेश मेहता के रूप में हुई है.  उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद के दीपाली एंक्लेव से गिरफ्तार किया है. राकेश मेहता मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के शारघाट गांव का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहा था.


काफी देर तक परेशान रही पुलिस
इंडिय़ा गेट और आस पास के इलाके की छानबीन में कुछ भी हासिल नहीं होने के बाद पुलिस ने बम के बारे में फर्जी सूचना देने वाले से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन उसने मोबाइल उठाना बंद कर दिया. हालांकि पुलिस के पास उसका मोबाइल नंबर था लिहाजा मोबाइल फोन की ट्रैकिंग शुरू की गयी. पुलिस की छानबीन में युवक का पता दिल्ली के गोविंदपुरी में कालकाजी का मिला. वहां पहुंचने पर पता लगा कि वह 5-6 माह पहले ही यहां से जा चुका है.


मोबाइल की लोकेशन के आधार पर राकेश मेहता के हरियाणा के फरीदाबाद के विनय नगर में होने की जानकारी मिली. दिल्ली पुलिस विनय नगर पहुंची, लेकिन वहां भी वह नहीं मिला. इसके बाद लगातार उसके फोन को ट्रेस कर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मंगलवार की सुबह फरीदाबाद के दीपाली एंक्लेव के गली नंबर-5 के मकान संख्या 715 से गिरफ्तार कर लिया.


शादी नहीं होने से मानसिक तौर पर था परेशान
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि 40 वर्ष उम्र होने पर भी उसकी शादी नहीं हुई. इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था. कल शराब के नशे में उसने पुलिस को बम होने की फर्जी सूचना दी थी.