1st Bihar Published by: Updated May 15, 2022, 5:56:04 PM
- फ़ोटो
BAGAHA: बगहा के पतिलार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो सांड आपस में ही भिड़ गये। दोनों के बीच हो रही लड़ाई को देख लोग भी हैरान रह गये। जहां पर दोनों लड़ रहे थे वहां 40 फीट गहरा कुआं था जिसमें एक सांड लड़ने के दौरान गिर पड़ा।
कुएं में पानी होने की वजह से सांड को निकालने में परेशानी हो रही थी। सांड को निकालने के लिए जेसीबी को मंगाया और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांड को कुएं से बाहर निकाला गया।
जिसके बाद पशु चिकित्सकों ने घायल सांड का इलाज किया। जिस कुएं में सांड गिरा वह काफी पुराना कुआं है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दो सांड आपस में लड़ रहा था तभी एक जैसे ही पीछे हटा दूसरा कुएं में जा गिरा।
जिसके बाद ग्रामीण उसे कुएं से निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद जेसीबी मंगाई गयी और काफी मशक्कत के बाद सांड को जेसीबी के मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।