ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

गुमला में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या, घर से जबरन उठाकर ले गए थे अपराधी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घर से ले जाकर चार लोगों को पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस घटना को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घर से ले जाकर चार लोगों को पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=mFd9t7PVOec&t=27s पूरी वारदात झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना इलाके की है. जहां नगर पिचकारी गांव में अपराधियों ने चार लोगों की पीट-पीटकर जान से मार डाला है. मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाओं और दो पुरुषों की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि 10 से 12 की भारी संख्या में आये बेख़ौफ़ अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मृतकों की पहचान सुना भगत (65), फगनी देवी (60), चंपा भगत (65 ) और पेटी भगत (60 ) के रूप में की गई है. इस बड़े हत्याकांड से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि अहले सुबह करीब 3 बजे अपराधी घर से उठाकर ले गए थे. गांव से कुछ दूर ले जाकर उन्होंने चारों को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भगत परिवार झाड़ फूंक का काम करता था. अपराधियों के डर से कोई भी कुछ बोलने से साफ़ मना कर रहा है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता