1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 10, 2019, 12:46:48 PM
- फ़ोटो
SASARAM : सासाराम से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां एक साथ तीन बच्ची सहित महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला नोखा के अमेठी की है, जहां मंगलवार की सुबह रजवाहा नहर से 3 बच्ची समेत एक महिला की लाश बरामद की गई है. अहले सुबह नहर में चार शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. खबर मिलने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं आशंका जताई जा रही है मां ने तीन बेटियों के साथ खुदकुशी की है. सासराम से रंजन की रिपोर्ट