1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 14, 2019, 9:04:23 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में डीएलएड कोर्स के संचालन के लिए तीन कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दिया गया है। जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है. उनमें केके मल्टी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बिहारशरीफ, केके टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नेपुरा बिहारशरीफ, के के विश्वविद्यालय बेरॉटी नेपुरा बिहारशरीफ शामिल हैं. एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों को डीएलएड कोर्स संचालन के लिए बिहार बोर्ड ने जिन नए कॉलेजों को दिया है उनमें सत्यनाम सत्यगुरु कॉलेज कांटी मुजफ्फरपुर, गौतम कॉलेज ऑफ एजुकेशन कमालपुर सारण, न्यू बुद्धा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसाबिरान वैशाली, केडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन परसियां बक्सर, एसबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मधेपुरा शामिल हैं। बिहार बोर्ड ने यह फैसला स्क्रीनिंग कमेटी की जांच के बाद लिया है।