ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : 35 करोड़ का चरस बरामद, पुलिस ने तीन नेपाली तस्करों को दबोचा

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर तीन नेपाली तस्करों को 35 करोड़ के चरस के साथ धर-दबोचा है. यह कार्रवाई पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास की है. गि

बिहार : 35 करोड़ का चरस बरामद, पुलिस ने तीन नेपाली तस्करों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर तीन नेपाली तस्करों को 35 करोड़ के चरस के साथ धर-दबोचा है. यह कार्रवाई पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास की है. गिरफ्तार किए गए तस्करों में नेपाल के वीरगंज के निवासी प्रकाश कुमार कुर्मी, विक्की कुमार श्रीवास्तव व नेपाल के ही मधुबन मथवल गांव के विनय कुमार सहनी शामिल हैं. 


पुलिस के अनुसार सघन वाहन जांच अभियान चल रहा था तभी एक पिकअप को शक के आधार पर रोका गया. पिकअप की जब तलाशी ली गई तो उसमें बॉक्स बनाकर छुपा कर रखी गई करीब 2 क्विंटल 65 किलो चरस जब्त की गई. साथ में तीन नेपाली तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 


पुलिस ने अनुमान लगाया है कि जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 करोड़ रुपये होगी. साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से चार मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि वे नेपाल के बीरगंज से चरस की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे थे. बरेली में चरस की खेप किसे देनी थी, इस बात की जानकारी जुटाने में गोपालगंज पुलिस की टीम लगी हुई है.