ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

3 राज्यों में भूकंप के तेज झटके, लोगों में डर का माहौल

DESK : कोरोना संकट की महामारी के बीच बार-बार भारत में भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर लद्दाख से सामने आ रही है. जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट की महामारी के बीच बार-बार भारत में भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर लद्दाख से सामने आ रही है. जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. देर शाम लद्दाख में भी 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये.


शुक्रवार दोपहर जहां हरियाणा के रोहतक और इसके आस-पास क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हरियाणा के रोहतक में बीते दो दिन में दूसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया. रोहतक व आस-पास के क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही. भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 9 किलोमीटर अंदर रहा. भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही इसलिए लोगों को झटका महसूस नहीं हुआ.


पूर्वोत्तर के राज्यों में ही पिछले एक महीने में कम से कम 10 बार भूकंप आ चुका है. शुक्रवार को मेघालय के तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है. फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.


इससे पहले शुक्रवार को ही हरियाणा के रोहतक में भूकंप का हल्का झटका लगा. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 दर्ज की गई. नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का झटका दोपहर 3:32 पर लगा है. इससे पहले बुधवार को भी रोहतक में भूकंप का हल्का झटका लगा था. रोहतक में बीते एक महीने में भूकंप के 9 झटके लग चुके हैं.