PBKSvsRCB: अंतिम चार ओवर में मात्र एक बाउंड्री, भुवी-हेजलवुड की जोड़ी के सामने नतमस्तक हुए पंजाब के बल्लेबाज बिहार में 2800 आयुष चिकित्सकों की होगी शीघ्र बहाली, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया ऐलान Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EC जल्द शुरू करेगा BLA-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ
BEGUSARAI: प्यार सच में अँधा होता है..अंधा क्या,अंधा और बहरा भी होता है..न कुछ देखता है, न कुछ सुनता है..बस अपनी ही जिद पर ठहरा होता है..जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रेमी जोड़े की जिसकी चर्चा बेगूसराय के बछवाड़ा में हो रही है।
जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसने इसे लेकर अपनी रजामंदी दी। उसका कहना था कि यदि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो इसमें उसे कोई दिक्कत नहीं है। पत्नी की खुशी में ही मेरी खुशी है।
दरअसल चालीस वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। एक दिन उसकी मुलाकात एक जांच घर में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन 32 वर्षीय महेश कुमार से हो गयी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार ऐसा पनपा की दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खाने लगे।
युवक महिला से मिलने चोरी छिपे आया करता था लेकिन एक दिन दोनों को मिलते गांव वालों ने पकड़ लिया और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। धीरे-धीरे यह बात जंगर में आग की तरह फैल गयी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। जब गांव वालों ने पूछताछ की तब पता चला कि उनका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।
प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। इतना कहते ही गांव वालों ने परिजनों की रजामंदी से दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया। इसे लेकर पंचायत बुलाई गयी। दिल्ली में रह रहे महिला के पति सुखदेव साह को भी फोन लगाया गया और उस बात की जानकारी दी गयी।
जिसके बाद पति ने पत्नी की खुशी को लेकर शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। उसने कहा कि यदि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो रहे जिसमें उसकी खुशी हो उसी में मेरी भी खुशी है। इतना कहते ही महिला की प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई गयी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।