ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

3 बच्चों की मां भतीजे के साथ फरार, घर लौटने पर चाची को सुनने पड़े ताने, फिर महिला ने उठा लिया बड़ा कदम

BHAGALPUR: तीन बच्चों की मां को भतीजे से प्यार हो गया। भतीजा भी चाची से प्यार करता था। दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और एक दिन दोनों फरार हो गये। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मह

3 बच्चों की मां भतीजे के साथ फरार, घर लौटने पर चाची को सुनने पड़े ताने, फिर महिला ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: तीन बच्चों की मां को भतीजे से प्यार हो गया। भतीजा भी चाची से प्यार करता था। दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और एक दिन दोनों फरार हो गये। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला ने खुदकुशी कर ली। 


घटना भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना इलाके की है जहां 9 जुलाई को महिला रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक के साथ फरार हो गयी थी और 14 जुलाई को घर से उसकी लाश बरामद की गयी। लोगों के ताने सुन-सुन कर महिला परेशान थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा की उसके तीन बच्चों का क्या होगा? पति संजय दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। 


पति ने बताया कि 9 जुलाई को उसकी पत्नी भतीजे सुदर्शन के साथ भाग गई थी। 11 जुलाई को पत्नी ने फोन करके बताया था कि नवगछिया के तेतरी मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है। जिसके बाद पति ने अपने एक रिश्तेदार को वहां पर भेजा। जहां पहुंचकर रिश्तेहार ने महिला को घर पर पहुंचाया। पति ने रिश्तेदार को मधुसूदनपुर थाने में पत्नी को ले जाने को कहा। जहां महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति और अपने बच्चों के साथ रहेगी। 


जिसके बाद पति उसे अपने साथ रखने को राजी हो गया। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची तो उसे गांव वालों का ताना सुनना पड़ गया। लोग कहने लगे कि जब पति के साथ ही रहना था तब भतीजा के साथ भागी क्यों थी? ऐसा करने में उसे तनीक भी शर्म नहीं आई। लोगों ने कहा कि अब यदि घर से बाहर निकली तो जान मार देंगे। लोगों की बात सुनकर महिला सदमें में आ गयी और उसने आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।