Hindi News / news / मोतिहारी में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, दो लोगों की मौत

मोतिहारी में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, दो लोगों की मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 10, 2019, 9:41:01 AM

मोतिहारी में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, दो लोगों की मौत

- फ़ोटो

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ये पूरी घटना कोटवा एनएच-28 के बंगरा चौक की है. दरअसल बांस लदे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो चालकों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट