IAS वन्दना किनी का तबादला, ब्रजेश मेहरोत्रा को अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jun 02, 2022, 6:08:08 PM

IAS वन्दना किनी का तबादला, ब्रजेश मेहरोत्रा को अतिरिक्त प्रभार, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादलों की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक 1989 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीमति वन्दना किनी अगले आदेश तक के लिए राजस्व पर्षद पटना की अध्यक्ष-सह-सदस्य बनाई गयी हैं। पहले राज्य योजना पर्षद पटना की मुख्य परामर्शी थीं। 


वही 1989 बैच के अधिकारी व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा अगले आदेश तक मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। बता दें कि ब्रजेश मेहरोत्रा पहले से ही निदेशक, चकबंदी, बिहार/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, अपर मुख्य सचिव, संसदीय कार्य विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में हैं।