ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

सूरत: हीरे की चकाचौंध ने कर्मचारी को बनाया चोर, 2 करोड़ के डायमंड पर किया हाथ साफ

SURAT: गुजरात के सूरत से 2 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी की घटना सामने आई है. सूरत के कतारगाम इलाके में स्थित एक हीरा फैक्ट्री से करीब 2 करोड़ रुपये के हीरों की चोरी हो गई है. 2

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SURAT: गुजरात के सूरत से 2 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी की घटना सामने आई है. सूरत के कतारगाम इलाके में स्थित एक हीरा फैक्ट्री से करीब 2 करोड़ रुपये के हीरों की चोरी हो गई है. 2 करोड़ के हीरे की चोरी से फैक्ट्री का मालिक सन्न रह गया है.


आरोप है कि फैक्ट्री में ही काम करने वाले राजू नेपाली नाम के कर्मचारी ने हीरे की चोरी की है. आरोपी कर्मचारी राजू नेपाली पिछले 15 साल से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था. शुक्रवार की शाम जब फैक्ट्री में हीरों की गिनती की जा रही थी तभी हीरे चोरी होने की बात सामने आई.


चोरी का आरोपी फैक्ट्री में काम करने वाले राजू नेपाली पर लगा है. वहीं चोरी की घटना के बाद से वो फरार है. इस मामले में कतारगाम थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तब वहां ताला लगा हुआ था. पूरे परिवार के साथ राजू नेपाली फरार है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


टैग्स