1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 6:39:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है. सरकार के इस आदेश के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला किया गया है.
सामान्य प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. पटना के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधीर कुमार को पटना में ही नगर दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
सरकार की ओर से जारी इस नई अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर की सीनियर डिप्टी कलेक्टर मोनिका ठाकुर का ट्रांसफर कर दिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा की अफसर मोनिका ठाकुर का तबादला करते हुए पटना में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.