1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 12, 2019, 10:09:16 AM
- फ़ोटो
GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना गया के परैया के इगुनी गांव की है, जहां एक पेड़ से एक महिला और एक युवक का शव लटका मिला है. शव देखने से यह प्रतित हो रहा है कि दोनों की हत्या कर शव को लटका दिया गया है. डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. प्रथमदृष्या अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद से लोग सकते में आ गए हैं.